LATEST BREAKING NEWS FOR 19 MAY 2012

12 comments

आरसीएम डिस्ट्रीब्यूटर्स का धरना दसवें दिन भी जारी

Courtesy: Dainik Bhaskar, Bhilwara – 19 May 2012

जयपुर/भीलवाड़ा. आरसीएम कंज्यूमर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जयपुर में चल रहा आरसीएम डिस्ट्रीब्यूटर्स का धरना दसवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक अमराराम चौधरी भी आए। एसोसिएशन की राजस्थान इकाई के पदाधिकारी सूरज चौपड़ा ने बताया कि पांच मई को एमपी के जबलपुर के पास स्थित बेहर बालाघाट में आरसीएम पिकअप सेंटर संचालक के बेरोजगार होने व आर्थिक कारणों से आत्महत्या करने वाले नवीन साहू को धरनार्थियों ने श्रद्धांजलि दी।
बास्केटबॉल प्रशिक्षण 28 से
भीलवाड़ा। शिक्षा विभागीय ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर छात्र-छात्रा 28 मई से 11 जून तक बीएस राणावत स्टेडियम पर राजेंद्रमार्ग स्कूल ग्राउंड द्वारा चलाया जाएगा। डीईओ प्रथम ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को 25 मई शाम 5.30 से 8 बजे के बीच जन्मप्रमाण पत्र व अंक तालिका लेकर आना होगा।
22 से देंगे धरना
भीलवाड़ा.राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश तिवाड़ी ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीरा चौहान व कमला छीपा पर डायरी फेंकने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर 22 मई से सीएमएचओ कार्यालय के बाहर धरने की चेतावनी दी है।

 

 

राजपूत समाज और कम्प्यूनिस्ट पार्टी ने दिया समर्थन

Courtesy: TheBhaskar – 19 May 2012

जयपुर। बंद चल रही मल्टीलेवल कंपनी आरसीएम को पुन: चालू करने की मांग को लेकर धरना दे रहे आरसीएम उपभोक्ताओं को धीरे धीरे समाज के सभी वर्गो का समर्थन मिलता जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि आरसीएम के साथ अन्याय हुआ। इसी क्रम में बीते रोज राजपूत समाज एवं कम्प्यूनिस्ट पार्टी के विधायक ने धरना स्थल पर पहुंचकर आरसीएम को समर्थन दिया।

राजस्थान में अन्य राज्यों की भाँति एम.एल.एम. गाइड लाइन बनाने तथा आर.सी.एम. की वितरण व्यवस्था को अविलम्ब बहाल करने हेतु उद्योग मैदान में चल रहा आर.सी.एम. उपभोक्ताओं का धरना ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। चिलचिलाती धूप में आंदोलनरत आर.सी.एम. के संतुष्ट उपभोक्ताओं का जोश बढ़ता जा रहा है। आज भी सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज से आये उपभोक्ताओं ने धरना स्थल पर पहुँचकर आर.सी.एम. को चालू करने हेतु जोरदार नारेबाजी की। उक्त जानकारी आर.सी.एम. उपभोक्ता एवं वितरक कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी अवधेश सिंह तथा राम शंकर सिंह ने एक विज्ञप्ति में दी।

आज धरना स्थल पर समिति के पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रदेशों से आये वरिष्ठ उपभोक्ताओं ने एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शासन द्वारा उठाये गये कदम एवं दिये गये आश्वासन पर गम्भीरता से चर्चा की गयी। विगत दिनों मुख्यमंत्री से मिलने गये आर.सी.एम. उपभोक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल को मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया आश्वासन एवं गाइड लाइन की दिशा में हो रहे प्रगति से समस्त उपस्थित उपभोक्ताओं को अवगत कराया गया। इस बैठक में वक्ताओं ने इस बात पर तो खुशी जाहिर की कि शासन का रुख आर.सी.एम. की वितरण व्यवस्था बहाल करने हेतु सकारात्मक तो है परन्तु दुख: इस बात है की बन्दी के पाँच महीने से ज्यादा वक्त हो चुके हैं। पूरे देश में लाखों लोग बेरोजगारी के कारण भुखमरी के शिकार होते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि आरसीएम को बहाल नहीं किया गया तो स्थिति और भी विस्फोटक हो सकती है। आर.सी.एम. उपभोक्ता एवं वितरक कल्याण समिति के इस बैठक में सर्वश्री सुरेन्द्र वत्स, मुकेश कोठारी, विजेन्द्र सिंह राठौड़, एम. अत्री, विजय विरोधिया, कदम सिंह, सचिन अग्रवाल, मनीष जैन, सुनील अग्रवाल, राकेश शर्मा, सुरज चोपड़ा, सतीश राठी, पी.के. सिंह, राकेश अरोड़ा, विपिन कुमार आदि उपस्थित थे।

आज धरना स्थल पर आन्दोलनकारियों का समर्थन करने हेतु कम्युनिस्ट पार्टी से राजस्थान के विधायक कामरेड अमरा राम एवं राजस्थान राजपूत समाज के अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह स्टेचू सर्किल स्थित उद्योग मैदान पहुँचे। आप दोनों विशिष्टजनों ने आर.सी.एम. उपभोक्ताओं के दर्द को गौर से सुना एवं उनकी माँग को न्यायोचित बताया। आपने राजस्थान सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री से एम.एल.एम. गाइड लाइन बनाने तथा आर.सी.एम. की वितरण व्यवस्था को अविलम्ब चालू कराने की माँग की। कामरेड अमरा राम ने विश्वव्यापी आर्थिक मन्दी के इस दौर में आर.सी.एम को बन्द करके उससे मिलने वाले करोड़ो रुपये के राजस्व के नुकसान पहुँचाने की सरकारी मन्शा पर घोर आश्चर्य व्यक्त किया।

 

 

आरसीएम बहाल करने की प्रक्रिया हुई तेज : खाचरियावास

Courtesy: Sandhya Jyoti Darpan, Jaipur – 19 May 2012

जयपुर। आरसीएम की वितरण व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सरकार अपने स्तर पर इसके गतिरोध दूर करने हेतु सम्बन्धित विभागों में लगातार बैठकें कर मसले को हल किया जा रहा है। उक्त विचार सिविल लाइन्स क्षेत्र के विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने स्टेचू सर्किल स्थित उद्योग मैदान में घरने पर डटे आर.सी.एम. उपभोक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। विधायक खाचरियावास ने कहा कि देश की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष वितरण प्रणाली पर आधारित भीलवाड़ा की आर.सी.एम. गत ग्यारह वर्षों से सुचारु रूप से अपना व्यवसाय सम्पूर्ण भारत में चला रही थी। अचानक बारहवें वर्ष में आरसीएम पर भीलवाड़ा पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत दर्ज करके सम्पूर्ण सिस्टम को बन्द कर देना आश्चर्यभरा है। आरसीएम उपभोक्ता एवं वितरक कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी अवधेश सिंह एवं राम शंकर सिंह ने बताया कि आरसीएम के भारी संख्या में संतुष्ट उपभोक्ता धरना स्थल पर दसवें दिन भी चिलचिलाती धूप में बैठे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आरसीएम उपभोक्ताओं एवं वितरकों के आना लगातार जारी है।

 

{ 12 comments… read them below or add one }

1 Satya Prakash May 19, 2012 at 9:58 pm

“सत्यमेव जयते”

में ‘सत्य प्रकाश’ गीता पर हाथ रख कर जनता की अदालत में यह कहता हूँ की जो कुछ भी कहूँगा सच कहूँगा, सच के सिवा कुछ नही कहूँगा.

कंपनी RCM और उसके मालिक टी. सी. शुरू से ही हर तरह से हर स्तर पर कानून की आँखों में धुल झोंक कर आमजन को ठग कर पैसा बना रही थी.

आम अवामजन को ठग कर अरबो रुपये और ढेर सारी सम्पति बना रही थी, इनके द्वारा की जा रही ठगी के कई बड़े खुलासे तो हो गए हे लेकिन कई तरीके ऐसे थे कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता कि खुल्ले आम ठगी की जा रही हे, उनमे से कुछ उदाहरण इस ब्लॉग rcmmanch.blogspot.com में दिए जा रहें हें, जिनकी पोस्ट हेडिंग नीचे दी गयी हे, हर पोस्ट की विस्तरत जानकारी देखने के लिए इस ब्लॉग का विजिट ज़रूर करें.

यदि आपके साथ भी इस तरह की घटनाएँ घटित हुई हो तो कृपया अपने विचार इस ब्लॉग की पोस्तो के कोमेंट बॉक्स में ज़रूर प्रकट करें ताकि परदे के पीछे चल रहे गोरखधंधे का सच आम जनता, सरकार, न्यालय के सामने लाया जा सके.

१. एक निष्पक्ष आरसीएम मंच ब्लॉग, RCM Khul Ke Bol मंच
२. RCM आरसीएम, एक ठग कंपनी का सारांश
३. RCM आरसीएम के आम डिस्ट्रीब्यूटर की पीड़ा
४. RCM आरसीएम पीयूसी PUC संचालको का दर्द
5. RCM आरसीएम बिजनस 100 % इन्वेस्टमेंट चिटफंड, मनी सर्कुलेशन पिरामिड स्कीम व लोटरी सिस्टम पर आधारित था
6. RCM आरसीएम मीटिंग प्रवेश शुल्क से ठगी
7. RCM आरसीएम जोइनिंग किट से ठगी
8. RCM आरसीएम मासिक खरीददारी में ठगी
९. RCM आरसीएम रिवार्ड ATM CARD फार्म से ठगी
१०. RCM आरसीएम रिजोइनिंग किट से ठगी
११. RCM आर सी एम लीडरों के अंतर्कलह से ठगी
12. RCM आरसीएम किताबों, सी डी व टूल्स से ठगी
13. RCM आरसीएम वेबसाईट अपग्रेड के बहाने ठगी
14. RCM आरसीएम कंपनी और बड़े लीडरों की साठं-गाठं से ठगी
15. कंपनी RCM शुरू से ही हर तरह से हर स्तर पर कानून की आँखों में धुल झोंक कर आमजन को ठग कर पैसा बना रही थी
16. बिना नाम, अकाउंट मद की कटौती से RCM में ठगी
17. RCM आरसीएम के द्वारा बीमा उत्पादों के खयाली प्रचार से ठगी
18. RCM कस्टमर केयर नंबर के द्वारा ठगी
19. RCM द्वारा हमारे परिवार व्यवस्था, सामाजिक ताने-बाने में सेंध कर के ठगी
20. RCM के मालिक द्वारा आम जनता को संत का मुखोटा लगा कर भावनात्मक ठगा गया
21. RCM द्वारा गेर कानूनी कार्यों से सरकार व आम नागरिकों के साथ ठगी
22. RCM द्वारा देशी-विदेशी सामान के मुद्दे पर आम जन को भरमा कर ठगी
23. RCM द्वारा \लोयलटी बोनस\ प्लान में \अंधा रेवड़ी बाँट रहा हे\ जैसी बात फेला कर उत्पादों की जबरदस्त बिक्री और अग्रिम राशि प्राप्त कर के ठगी की गयी
24. RCM कंपनी शुरू से ही अपने सक्रीय सदस्यों की मनघडंत, फर्जी विशाल संख्या बता कर नए लोगो की जोइनिंगे ले कर ठग रही थी
25. RCM \ठग ब्रदर्स एण्ड सन्स कम्पनी\ के द्वारा MLM इतिहास के पहले नए आविष्कार से ठगी.

Visit for more Detail :
http:// rcmmanch.blogspot.in/2012/03/blog-post_5214.html

Reply

2 Satya Prakash May 20, 2012 at 9:35 am

Kind Attention All Friends,

यदि आप RCM में अपने स्वयं के साथ घटित कोई घटना, खबर, सबूत इस ब्लॉग में पोस्ट के तौर पर देना चाहते हो या हमें उसकी जानकारी देना चाहते हो तो उसे ई-मेल पता:

rcmmanch@gmail .com पर अपना व शहर का नाम + पिनकोड, मोबाईल नंबर के साथ भेजे जिसे यथासंभव इस ब्लॉग पर यदि आप चाहेंगे तो केवल आपके नाम के साथ पोस्ट के तौर पर स्थान दिया जा सकेगा. आपका नाम, ई-मेल आई डी व मोबाईल नंबर वेलिड व वेरिफाइड होनी चाहिए.

आप नीचे दिए SMS को कॉपी कर के अपने दोस्तों को मोबाइल या फ्री में एक सिम से 200 SMS प्रति दिन way2sms.com या site2sms.com के माध्यम से भी भेज सकते हे.

RCM Ka Sach Jaanane Ke Liye Aaj Hi Visit Kare : www. rcmmanch.blogspot.com Aur Is SMS Ko Apni Puri Down-Leg, Friends Ko FORWARD Kare. Thanks

Reply

3 Tika Ram Dahal May 19, 2012 at 10:53 pm

satya prakash ji ka bahut sara paisa rcm ne thaga hai lekin aaj distributor ka unati ko jara sa bhi une dhyan nahi he agar thagkar paisa banaya hai to ramlila maidan ka najara aur jantar mantar ka najara bhi galat hona chahiye stechu sarkal par roj logo ki bhid kiu badrahi he wakihi thag ke piche logoka unati nahi honi cahiye lekin log kiu paresan hai hamara 5 mahina se thagi band hone se hamara paresani kam honi chahiye ya jada t c jee rajasthan ka gourab he thag nahi agar rcm ko band bhi kardiya jaye to bhi ham t c jee ko dos nahi denge kiu ki unone hame har tarika se achha insan bane ka gayan diya he chahe o kitab se ho ya meeting se aap thag ho ya nahi mai nahi janta lekin satya prakash jee itna to ab hame biswash ho gaya aap hamare unati se jalte jarur hai agar is samaya ko aap apne kam me lagaye logoko incam ka rastha dikhaye to behetar hoga.aap tc jee se achha bane hamare nibala ko kiu chin na chahate ho sir jee . please bhagawan se dare uska lathi se bache.jai rcm jai bharat.

Reply

4 Tika Ram Dahal May 19, 2012 at 11:16 pm

t c chawara hero he aur satya prakash mirjafar

Reply

5 Tika Ram Dahal May 19, 2012 at 11:26 pm

satya prakash ne 1 se 25 rcm ka galat karan dikhaya lekin hum 1000 achha karan dikha sakte he o bhi sabut ke sath.lekin bhais ke aage bin bajane se keya faida.inka soch hi itna ghatya he.kutte ko bhagwan ne kaha swarg jayega kutta ne bhagwan ko pucha waha sandas milega .isiliye satya prakash ko rcm swarg pasand nahi aata hai kiu ki yaha do nambari nahi hota 1 no karobar ine pasand nahi he.ham rcm ko karke bachhe ko bada officir banaye ge aur sare kale dhande ko barbad karenge.

Reply

6 DAVINDER SINGH May 20, 2012 at 11:59 am

Dost Satya,
No body could reply your 25 points thagi formula.Shaa yaye Guru and people always remember you and those who are abusing they will take sanyas and end their life because aisey logo ka koi bhi future nahi hota aur na hi sharam hoti ha and measure all ladies with same feeling about which one feels shame to write even.One thing you must remember people who lose their reputation in front of ladies even God will not help them.Such people are just like animals only.Bhagwan aisey logo ko Sadbudhi de.
DAVINDER SINGH

Reply

7 Satya Prakash May 20, 2012 at 7:45 pm

दोस्तों, इस ब्लॉग मंच के साथियों,

चाहे आप मेरे RCM और T C के प्रति विचारों से सहमत हो या नहीं लेकिन यदि आपने अपनी माँ की कोख से जन्म लिया हे, माँ का दूध पिया हे, तो नीचे दी गयी इन लाइनों को एक बार ज़रूर पढ़ना, और माँ पर कीचड़ उछालने वाले इस पिशाच (sanjay) को इसी मंच पर या यदि आप इसे जानते हे तो इसके घर जा कर इसे माँ के दूध के कभी न उतार सकने वाले कर्ज़ की इसको याद दिलाना.

उसको नहीं देखा हम ने कभी, पर इसकी ज़रूरत क्या होगी,

ऐ माँ, ऐ माँ तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी ,

क्या होगी, उसको नहीं देखा हम ने कभी.

इंसान तो क्या देवता भी, आँचल में पले तेरे,

है स्वर्ग इसी दुनिया में क़दमों के तले तेरे.

ममता ही लुटाये जिसके नयन ओओओओ,

ममता ही लुटाये जिसके नयन, ऐसी कोई मूरत क्या होगी.

ऐ माँ, ऐ माँ तेरी सूरत से अलग, भगवान की सूरत क्या होगी ,

क्या होगी, उसको नहीं देखा हम ने कभी.

क्यूँ धुप जलाये दुखो की, क्यूँ ग़म की घटा बरसे,

येः हाथ दुआओं वाले, रहते हैं सदा सर पें.

तू है तो अंधेरे पथ में हमें ओओओओ, तू है तो अंधेरे पथ में हमें,

सूरज की ज़रूरत क्या होगी. ऐ माँ, ऐ माँ तेरी सूरत से अलग,

भगवान की सूरत क्या होगी , क्या होगी, उसको नहीं देखा हम ने कभी.

कहते हैं तेरी शान में जो, कोई ऊँचे बोल नहीं,

भगवान के पास भी माता, तेरे प्यार का मोल नहीं.

हम तो येही जाने तुझ से बड़ी ओओओओ, हम तो येही जाने तुझ से बड़ी,

तुझ से बड़ी, संसार की दौलत क्या होगी.

ऐ माँ, ऐ माँ तेरी सूरत से अलग, भगवान की सूरत क्या होगी ,

क्या होगी, उसको नहीं देखा हम ने कभी, पर इसकी ज़रूरत क्या होगी.

ऐ माँ, ऐ माँ तेरी सूरत से अलग, भगवान की सूरत क्या होगी , क्या होगी,

उसको नहीं देखा हम ने कभी.

सत्य प्रकाश

Reply

8 prasad ghag May 20, 2012 at 7:57 pm

Naam satya prakash hone se ye jarruri nahi ki aap jo bole rahe ho wah satya ho, maine aap ke itna koi bhi bevakuf aadmi nahi dekha. kyuki bina samze aap RCM concept ke bare me aasi usless bate kar rahe ho, BANDER KYA JANE ADARAK KA SWAD. I am just wasting my time convincing you

Reply

9 Satya Prakash May 21, 2012 at 6:17 am

“BANDER KYA JANE ADARAK KA SWAD”

Yah baat tumhaare jese Banderon par laagu hoti he, kyoki tumhaare gale me Madari ne rassi bandh rakhi he aur vah madaari tumhe chand sikko ke liye nachaa rahaa he. us madaari kaa naam T C he.

Reply

10 ANJANA SHARMA May 21, 2012 at 12:53 pm

Dear S P ji,
Jai mata ki.Today you have proved youself by writing about Maa.Sir you have earned the name aur gandey logo ko aisa juta mara agar thori bhi sharam hogi phir again kabhi kisi maa ko gali dega.Aisey gandey kidey ka naam mat lena.
ANJANA SHARMA

Reply

11 PUNAM JHA May 21, 2012 at 2:44 pm

Dear Satya,
Mera desh mahan.Really this madari made good toli of bander who became havituiated to dance on the dafli of madari and these bander are not in position to understand why they are dancing on the tune of this madari T C.Now doubt banders are left few percent but shameless who are abusing to their mother even but today your writing about mother definitely change their mind and person as well.After going through this writing if not changed means then really such people have come from the dust bin only.In the last i would like to say u r great Satya.
PUNAM JHA

Reply

12 tnmallik.com May 21, 2012 at 2:58 pm

Dear friends,

RCM will get justice and it will stand on its own feet, though it will face financial loss.

Did you join any other MLM company?

Friends, no need to join any MLM company.
Just create a profile for marriage at marriage.tnmallik.com and see the result.

thanks & regards

marriage.tnmallik.com

Reply

Leave a Comment


Previous post:

Next post: