71th DAY – RCDWA PROTEST IN JAIPUR

12 comments

धृतराष्ट्र बनी सरकार

Courtesy: Mahanagar Times, Jaipur – 18 July 2012

  • आरसीएम के धरने पर मां-बाप के साथ बच्चे भी बैठे

  • स्कूल छूटे, हालात बदतर गाइड लाइन पर असमंजस

महानगर संवाददाता
जयपुर, 18 जुलाई। संदीप उम्र 9 साल (पंजाब), पार्थिव उम्र 5 साल (पंजाब), विनय उम्र 6 साल (हरियाणा), राशि उम्र 4 साल (हरियाणा), इंद्रराज मीणा उम्र 7 साल(राजस्थाान)। ये नाम है कुछ ऐसे बच्चों के जो जुलाई के इस महीने में भी अपने स्कूलों की जगह सैकड़ों किलोमीटर दूर जयपुर के उद्योग मैदान में करीब दो महीने से अपने मां-बाप के साथ धरने पर बैठे हैं।

केन्द्र सरकार का शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने के दावे करने वाली राजस्थान सरकार के पैदा किए हालातों ने इन बच्चों को इनके अधिकारों से दूर कर दिया है। चिटफंड कंपनियों के फर्जीवाड़े पर लगाम कसने के नाम पर बंद की गई भीलवाड़ा की एमएलएम कंपनी आरसीएम से जुड़े परिवारों के ये बच्चे अब अपने मां-बाप के संघर्ष में न चाहते हुए भी शामिल हो रहे हैं क्योंकि पिछले 7 महीने की बेरोजगारी के चलते इनमें से अधिकांश परिवारों के पास तो इतना पैसा भी नहीं बचा कि ये इन्हें तालीम दिलवा सकें।
दो महीने से अधिक का समय हो चुका है आरसीएम के धरने को लेकर लेकिन अभी तक भी सरकार के स्तर पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। एमएलएम कंपनियों की गाइडलाइन तय करने के लिए जो आश्वासन सरकारी अधिकारियों के स्तर पर दिए गए थे, वे भी अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं। सबसे अहम बात यह है कि पूरा प्रशासन उद्योग मैदान में डटे इन लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रहा है।
पिछले दिनों जयपुर में हुईं बरसात के दौरान यहां की स्थिति नारकीय हो गई।

मैदान में पानी भर गया। रात भर महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर धरने पर बैठी रहीं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इससे पूरी तरह अनजान बने रहे। इतना ही नहीं किसी भी अधिकारी ने मौके के हालातों का जायजा लेना तक उचित नहीं समझा और न ही यह जानने का प्रयास किया कि ऐसे बुरे हालातों में यदि कोई दुर्घटना घटित हो गई तो क्या प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
एक ओर तो सरकार जुलाई के दौरान सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मना रही है और निजी स्कूलों पर शिक्षा का अधिकार के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश देने का दबाव बना रही है।

वहीं दूसरी ओर यहां उद्योग मैदान  में अपने मां-बाप के साथ मौजूद दर्जनों बच्चे शिक्षा से महरूम हो रहे हैं। कई लोग तो ऐेसे हैं जिन्हें उनके परिवारों ने अलग कर दिया है क्योंकि कमाई बंद हो चुकी है और कई ऐसे लोग भी हैं जो 7 महीनों की बेराजगारी बदहाली में पहुंच कर  बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी स्थिति में नहीं हैं।

तारीख पर तारीख
आरसीएम की तालाबंदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के कार्यालय के सक्रिय होने के बाद उम्मीद बंधी थी कि राजस्थान सरकार इस संबंध में जल्द ही कोई कार्रवाई करेगी। एमएलएम कंपनियों के संबंध में कोई कानून नहीं होने के चलते आरसीएम उपभोक्ता तथा वितरक भी यही मांग करते आ रहे हैं कि केरल की तर्ज पर राजस्थान में भी गाइडलाइन तय कर दी जाए ताकि कंपनी का काम फिर से शुरू हो। इस संबंध में सरकार के स्तर पर यह आश्वासन दिया गया था कि 15 जुलाई तक कोई न कोई निर्णय इस बारे में कर लिया जाएगा लेकिन ऐसा किया नहीं गया है। इस संबंध में आरसीएम प्रभावितों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव से भी मिला था।


{ 12 comments… read them below or add one }

1 n.k.maurya,alld. July 18, 2012 at 8:20 pm

jab rajsthan ke advoket rcm ka kes bina fees ke ladne ko tyyar hai ab kasa saboot sarkar ko chahiye iski begunahi ka rcm pariwar aise rashtra bhaqt ko salam karta hai

Reply

2 SANJAY KUMAR RAJPAL July 18, 2012 at 8:24 pm

JAI RCM,

JAI RCM

JAI RCM

Reply

3 SANJAY KUMAR RAJPAL July 18, 2012 at 8:25 pm

jai rcm

Reply

4 SANKAR NANDI July 18, 2012 at 9:10 pm

wait and see, some time……………….panskura,purba medinipur, w.b

Reply

5 RAJ KUMAR YADAV (chhapra) July 18, 2012 at 10:15 pm

प्रश्न 1 :- RCM मे क्या खास बात है? लोग इसकी कीमत क्यो नही समझ रहे है?

उत्तर :- RCM Business जो है हमे customer नही बनाता है वो हमे distributor बनाता है और distributor जो होता है वो products को distribute करता है। सामान्य जीवन मे distributor का मतलब होता है कई करोड़ की पार्टी। आज 850 products की distributorship लेने जाये आप बाजार मे तो कई करोड़ रूपये आपको उसमे जमा देने पडे़गे और आपको कमीशन मिलेगा पौना % । आज आप बाटा की एजेन्सी लेने जाये बाजार मे तो बाटा वाला कम से कम भी आपसे 25-30 लाख की security जमा लेता है साथ मे कई लाख का आपको शोरूम खोलना पड़ेगा जगह अच्छी होनी चाहिये। और इसमे भी आपको मात्र 5-10% margin देगा। और यहाँ पर आपको 850 products की एजेन्सी मिल रही है 1500 रू में तो लोग इसकी कीमत समझ नही रहे है।

प्रश्न 2 :- RCM का ज्यादा नाम नही सुना। RCM मे बहुत सारा पैसे कैसे मिलता है?

उत्तर :- RCM मे कभी भी किसी product का ad नही आता है। ना TV पे ना Radio पे ना Hoardings पे ना magazines मे ना newspapers मे कभी नही आयेगा। ना पहले आता था ना आता है ना कभी जिंदगी मे आयेगा। इसका विज्ञापन इसका ad जो करना है वो RCM के distributor को करना है। हमको जो भी पैसा RCM से मिलता है वो RCM के products का ad करने के लिये मिलता है। अगर company को ad के माध्यम से ही माल को बेचना होता तो उसको हमारी जरूरत नही है वो हमे पैसा वापस क्यो देगी वो भी किसी करीना कपूर, शाहरूख खान, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ को पैसै देकर ad करवाके अपना माल बेच सकती है। लेकिन company के उददेश्य और मकसद कुछ और है वो भारत के हर आदमी को आर्थिक आजाद करना चाहती है इसीलिये वो direct selling के method से माल बेच रही है तो ad हमको करना है।

प्रश्न 3 :- आर सी ऍम बिज़नस कैसा है ?

उत्तर :- आर सी ऍम कोई बिज़नस नही है! यह एक सामान खरीदने का तरीका है| अभी तक पैसे दे कर हम सिर्फ सामान खरीदते है इसमें साथ में पैसे भी मिलते है|

प्रश्न 4 :- आर सी ऍम कंपनी का सामान अच्छा नही है?

उत्तर :- आर सी ऍम कोई कंपनी नही है! आर सी ऍम एक ब्रांड है जो फैशन सूटिंग्स प्रा लिमिटेड द्वारा बनाया गया है! जैसे RIN , हमाम ,lifebuoy है उसी तरह RCM भी एक ब्रांड है! RCM के जो products है ये जीवन बदलने वाले products है। आज तक पूरे world मे कोई एक ऐसा product नही बना जो एक आम आदमी को zero से hero बना सके। एक गरीब को करोड़पति बना दे ऐसा product आज तक नही बना वो बनाती है केवल RCM यही products आपके सपने पूरे करेंगे। यही products आपके बच्चो के सपने पूरे करेंगे। यही products आपको जीवन मे खुशहाल करेंगे। कुछ products की quality मे कमियाँ होगी तो वो आज है कल नही रहेगी|

प्रश्न 5 :- आर सी ऍम में लोगो को जोड़ना पड़ता है ?

उत्तर :- आर सी ऍम में लोगो को जोड़ना नही पड़ता बल्कि लोग खुद आते है क्यों कि यहाँ पर असली सामान बिना मिलावट का मिलता है! आज लोगों को ज्यादा पैसे देने के बाद भी सामान की गारंटी नही है और लोगों को असली सामान चाहिए ! हमें तो लोगो को जानकारी देनी है कि हिंदुस्तान में आर सी ऍम की एक मात्र ऐसी दुकान है जहाँ बिना मिलावट का और सस्ता सामान कंजूमर को कंपनी खुद देने आई है !

प्रश्न 6 :- आर सी ऍम से पैसे कैसे मिलते है?

उत्तर:- जब एक आदमी अपनी जरुरत का सामान अनरजिस्टर्ड कंजूमर बन बाज़ार की दुकान से नही खरीदे बल्कि रजिस्टर्ड कंजूमर बन कर अपने कंजूमर नम्बर से आर सी ऍम की दुकान से खरीदता है तो खरीद के साथ साथ उसको उस खरीद के पॉइंट्स भी मिलते है जो उसको एक बड़ी राशी की तरफ ले कर जाते है!जिस तरह एक छोटी सी राशी का बस का टिकट खरीद कर बस में बैठने से वो बस बड़े शहर की तरफ ले जाती है उसी तरह से यहाँ भी थोड़े से पैसों की खरीद से ये सिस्टम एक आदमी को अमीरी की तरफ ले जाता है अगर वो इसमे टिका रहे तो!

प्रश्न 7 :- लोग कहते है आर सी ऍम में मेहनत करनी पड़ती है?

उत्तर:- आर सी ऍम में मेहनत नही करनी पड़ती बल्कि खरीददारी करनी पड़ती है! हाँ अगर आप जल्दी अमीर बनना चाहते है और अपने परिवार को एक सुरक्षित जीवन देना चाहते हो तो आर सी ऍम का एक ताना बाना बुनना पड़ता है जिस तरह से सर्कस में खिलाडी उप्पर झुल्ला झूलते है तो निचे एक जाल लगा देते है ताकि वो खिलाडी अगर गिर जाये तो सुरक्षित रह सके !

प्रश्न 8 :- यहाँ पे कितना पैसा मिल सकता है?

उत्तर :- यहाँ पे आप अपनी मेहनत की एक एक पाई वसूल करते है आपकी मेहनत को

कोई दूसरा नही ले सकता! आप चाहें तो यहाँ पे बहुत कम समय में एक अच्छी भली इन्काम ले सकते है जो लोग पूरी उम्र कड़ी मेहनत करके भी नही ले सकते उस से ज्यादा! और असली बात ये की ये इन्काम आपके बाद आपके वारिश को मिलेगी बढते हुए में!

प्रश्न 9 :- क्या आर सी ऍम कोई MLM नही है!

उत्तर :- हाँ आर सी ऍम ही असली mlm है आज तक लोगो को mlm के नाम से लुटा गया है अब दुनिया को आर सी ऍम बताएगा की असली mlm होता क्या है?

प्रश्न 10 :- फिर ये सब की समझ में क्यू नही आता? और सब लोग इसको क्यू नही अपनाते?

उत्तर :- आर सी ऍम एक जिन्दगी बदलने का दुनिया का सबसे आसन तरीका है लेकिन लोगो को एक तो अपने पर यकीन नही होता! दूसरा लोगों को कड़ी मेहनत करने की आदत हो गई है वो अपनी जिन्दगी को बदलने के बारे में सोच ही नही पा रहे है उनको नही लगता की कभी वो भी अमीर बन जायेंगे! तीसरा ये भगवान द्वारा आज तक धरती पर भेजा गया इन्सान के लिए सबसे बड़ा वरदान है ये उन लोगो को समझ नही आएगा जिनकी आत्मा साफ़ नही है ये उन्ही को समझ आएगा जो पाक साफ आत्मा के लोग है और अपने परिवार को प्यार करते है|

Reply

6 chandan mahapatra July 19, 2012 at 1:22 pm

kya baat kya baat kya baat…..
grand salut

Reply

7 MANOJ KUMAR SAHOO July 18, 2012 at 10:32 pm

Dost, Bhilwar ke no.6 ward ke NAGAR NIGAM UPCHUNAME me congress ko harana he.Isilie me BHILWARA ke sabhi R.C.M distributors anurodha karta hu ki 20 tarikh honebale upchuname kesbhi ho congress ko HARAE.JAY R.C.M TANGI,KHURDHA,ODISHA.

Reply

8 B.R.SAHU July 19, 2012 at 11:02 am

VERY-VERY THANKS RAJ KUMAR YADAV G,APNE RCM KI SAHI VYAKHA KR LONGO KE SAMNE RAKHA.JAI RCM.BR SAHU,RAIPUR,CG.MO. 9826262540

Reply

9 Vikash Gupta July 19, 2012 at 11:23 am

rajkumar ji public ka chutia banana koi pase sikhe.

Reply

10 amar rcm July 19, 2012 at 9:00 pm

aur wo aam admi vikas gupta jaise bhagode hai,jinko rcm ka namak nahi laga.sahyog dene k jagah bhag gaye dusre mlm me.are murkh jab 1.31 crore distri. ka naam aata hai to unme tumhara bhi jikra hota hai.jaircm

Reply

11 a. k July 20, 2012 at 8:51 am

sarkar RCM ko band ki . AMWAY and other co. kyo nahi.

Reply

12 Ramesh kumar July 20, 2012 at 10:17 am

Jai rcm india crupt sarkar rcm ko kayon band ki hi india me bahut fudu banane wali co ko band karen

Reply

Leave a Comment


Previous post:

Next post: